
-टीबी, कैंसर और महिला रोगों की हुई नि:शुल्क जांच।
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह के निर्देशन एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल के कुशल मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट की अधीक्षिका डॉ ज्योति कांबले की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुगौर में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार शिविर में विशेष रूप से टीबी, कैंसर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान क्षेत्र के मरीजों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की सहभागिता क्षय रोग (टीबी) मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे। डॉ आर एम एल आई एम एस गोमतीनगर लखनऊ के टीबी इकाई के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अरुण कुमार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट से उदय शंकर मिश्रा पीयूष कुमार सिंह (वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक) अजय प्रताप सिंह (टीबी एच.बी.) इस आयोजन में पी.एच.सी. जुगौर के एम ओ आई सी डॉ अंजू दुग्गल,डॉ कुतुबजमा एस एल टी रोली वर्मा एवं सी एच ओ रूबी सिंह समस्त स्टाफ एवं मेदांता हॉस्पिटल सी एस आर द्वारा प्रदत्त मेडिकल वैनिटी वैन के एपीएम विवेक पांडेय विशेष सहयोग रहा। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं पहुँचाना और गंभीर बीमारियों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा।


