
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक बाइक सवार को करीब 40 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा उस वक्त हुआ जब मृतक बिजनौर से मोहनलालगंज की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





