
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। संभावित बारिश को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
🔸 प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र में भारी बारिश की संभावना
🔸 मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी के लिए भी अलर्ट जारी
🔸 भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, गोंडा, श्रावस्ती में भी वर्षा का अनुमान
🔸 बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, बाराबंकी में भी हो सकती है मूसलधार बारिश
🔸 सुल्तानपुर और अयोध्या में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है
मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
प्रशासन ने राहत व आपदा प्रबंधन टीमों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।





