
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: हज़रतगंज पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शालीमार ग्रैंड में हुई लाखों की चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घर के नौकर नीरज चौरसिया को गिरफ्तार कर उसके पास से ₹7 लाख 56 हजार नकद बरामद किए हैं।
खाना बनाने वाले नौकर ने ही रची थी चोरी की साजिश
चोरी की यह वारदात हज़रतगंज के पॉश इलाके शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में हुई थी। जांच में सामने आया कि घर में खाना बनाने वाला नौकर नीरज चौरसिया ही चोरी का मास्टरमाइंड था। विश्वास जीतने के बाद उसने मौके का फायदा उठाकर बड़ी रकम पर हाथ साफ कर दिया।
हज़रतगंज पुलिस की सूझबूझ से मामला सुलझा
पुलिस ने गहन जांच और तकनीकी सहायता के जरिए सिर्फ कुछ ही दिनों में आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा। आरोपी के पास से पूरी चोरी की रकम ₹7,56,000 बरामद कर ली गई है।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसने पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया।
हज़रतगंज पुलिस की इस तत्परता भरी कार्रवाई से आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का माहौल बना है।





