
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पकड़े गए चोरों की पहचान आनंद मौर्या और बबलू कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी खरगापुर अंडरपास तिराहे के पास चोरी का माल आपस में बांट रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन पीली धातु के झुमके, अंगूठी, मंगलसूत्र, चूड़ियां, पायल सहित हीरे, सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी (एक्टिवा) भी बरामद की गई है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से ही कई चोरी और नकबजनी की वारदातों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





