
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ के बीबीडी थाना अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस, पूर्वी जोन सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, जो भोले-भाले लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर ठगी को अंजाम दे रहा था।
पुलिस टीम ने इस कार्रवाई में ₹1,30,87,012.73 (डिजिटल करेंसी) और ₹26 लाख नकद, साथ ही कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर म्यूल अकाउंट्स (दूसरों के बैंक खातों) का उपयोग कर धोखाधड़ी करने के कई आरोप हैं, और उनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में शामिल हैं:
- मुशीर अहमद (बहराइच)
- अनवर अहमद (बहराइच)
- अरशद अली (बहराइच)
- रिंकू (बाराबंकी)
- अमित कुमार (लखनऊ)
- अर्जुन भार्गव (लखनऊ)
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गिरोह बड़े स्तर पर देशभर में ठगी कर रहा था और अब पुलिस ने इसके नेटवर्क को तोड़ने में सफलता पाई है।
इस अहम कार्रवाई के लिए डीसीपी पूर्वी ने पुलिस टीम को ₹25,000 नकद इनाम देने की घोषणा की है।





