
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: थाना मदेयगंज क्षेत्र में जुआ का अवैध कारोबार बिना किसी रोक-टोक के खुलेआम चल रहा है। न तो पुलिस का डर है और न ही प्रशासन का कोई खौफ। जीत-हार की बोली के बीच आए दिन विवाद बढ़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जुआ कारोबार के कारण न केवल सामाजिक माहौल खराब हो रहा है, बल्कि अपराध की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। सवाल उठता है कि आखिर कब इस अवैध गतिविधि पर लगाम लगेगी? पुलिस और प्रशासन की चुप्पी से लोगों में रोष बढ़ रहा है।
जनता मांग कर रही है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करे और क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बहाल करे।




