
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
जौनपुर की अदालत ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 15 साल पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में बरी कर दिया है। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें निर्दोष मानते हुए रिहा कर दिया।
केराकत थाना क्षेत्र में हुई थी दो लोगों की हत्या
यह मामला जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र का है, जहां संजय निषाद और नंदलाल निषाद की हत्या कर दी गई थी। इस डबल मर्डर केस में पुलिस ने धनंजय सिंह सहित 5 लोगों को आरोपी बनाया था।
CBCID ने की थी जांच, कोर्ट में दाखिल की गई थी चार्जशीट
हत्या की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई थी। जांच के बाद सीबीसीआईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें धनंजय सिंह को आरोपी बताया गया था।
15 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने कहा – नहीं मिले पुख्ता सबूत
मामले की लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि धनंजय सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। इसी आधार पर उन्हें बरी कर दिया गया।
धनंजय सिंह के लिए राहत की खबर
पूर्व सांसद के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि वह लंबे समय से इस केस में कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। कोर्ट के फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।





