
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के दसदोई गांव में रविवार को यूपी सरकार की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वन रेंजर सोनम दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजीव कुमार गौतम, वन दरोगा मंगतू प्रसाद चौधरी, आशीष कुमार वर्मा, वनरक्षक अंशु यादव, प्रीति पांडे, साजिद अली सहित कई अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए गए। इस मौके पर रेंजर सोनम दीक्षित ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।
वन महोत्सव का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है, बल्कि इसे भावनात्मक रूप से भी जोड़ना, ताकि हर नागरिक अपने पर्यावरणीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो।





