
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील परिसर में गोपालखेड़ा गांव के पांच परिवार भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इन परिवारों का आरोप है कि गांव में उनके घरों की नालियां जानबूझकर बंद कर दी गई हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ितों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई समाधान नहीं निकाला, जिसके चलते उन्होंने भूख हड़ताल का रास्ता चुना है। यह मामला मोहनलालगंज के पुरसैनी स्थित गोपालखेड़ा गांव का है।
नाली के विवाद को लेकर गांव में तनाव का माहौल है, और अब पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर अनशन पर डटे हुए हैं।
मौके पर पहुंचे मोहनलालगंज कोतवाल और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि चार दिन के भीतर बंद नालियों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
फिलहाल पीड़ित परिवार प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।





