
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी के हजरतगंज इलाके में एक चर्चित बिल्डर से 17 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिल्डर के मैनेजर ने इस संबंध में हजरतगंज कोतवाली में दबंग माज़िन खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में माज़िन खान को सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का प्रदर्शन करने के मामले में चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब उस पर गंभीर आरोप और बढ़ गए हैं।
माज़िन खान के खिलाफ पहले से ही चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ताजा मामले ने पुलिस और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और बिल्डर को सुरक्षा भी प्रदान की गई है।





