
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: आज दिनांक 1 अगस्त 2025 को प्रिया कुमारी सिंह (उम्र 34 वर्ष), जो कि चारबाग रेलवे कार्यालय में कार्यरत हैं, अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के श्री गणेश अपार्टमेंट, थाना हीरापुर, जिला पश्चिमी वर्धमान निवासी प्रिया वर्तमान में विजयनगर कॉलोनी, थाना कृष्णा नगर, लखनऊ में रह रही थीं।
जानकारी के अनुसार, प्रिया कुमारी ने घर से निकलने से पहले अपने भाई प्रीतम सिंह को एक भावुक संदेश भेजा और फिर कार्यालय से बाहर चली गईं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
लापता होते समय प्रिया ने लाल रंग का सूट पहन रखा था। परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हैं।
यदि किसी भी व्यक्ति को प्रिया कुमारी सिंह के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तुरंत थाना हुसैनगंज के थाना अध्यक्ष को मोबाइल नंबर 9454403854 पर सूचना देने की कृपा करें।
पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है और मामले की जांच जारी है।





