
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: भारतीय किसान मजदूर जनसेवा यूनियन की पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें लखनऊ जिले की बक्शी का तालाब तहसील अंतर्गत डिगड़िगा मंजरा गोयला गांव में स्थित 100 साल पुराने श्मशान घाट पर भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि भूमाफिया “हीरालाल स्टेट” के नाम से श्मशान की जमीन पर प्लॉटिंग कर रहे हैं और ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है। मामले की जांच में उप जिलाधिकारी द्वारा अवैध कब्जा प्रमाणित किया जा चुका है।
किसान यूनियन ने मांग की है कि अवैध कब्जे को तुरंत हटाया जाए, श्मशान भूमि की पैमाइश कराई जाए और वहां बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे अतिक्रमण न हो सकें।
ज्ञापन सौंपने वालों में
- अभिषेक यादव (राष्ट्रीय सचिव)
- अमर सिंह (राष्ट्रीय महामंत्री)
- प्रदीप कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
- अनिल कपूर (मंडल अध्यक्ष, लखनऊ)
सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।





