
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन की पार्किंग में बड़े पैमाने पर सरकारी बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। बिजली विभाग की टीम ने देर रात छापा मारकर दर्जनों ऑटो और ई-रिक्शा को अवैध रूप से चार्ज होते रंगे हाथों पकड़ा।
जानकारी के मुताबिक, इस पार्किंग का संचालन सोहरम इंटरप्राइसेज नामक कंपनी को सौंपा गया था। लेकिन ठेकेदार संदीप कुमार द्वारा दिन-रात बिजली की चोरी कर ई-रिक्शा और ऑटो चार्ज किए जा रहे थे।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि से हर महीने सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था। मौके से कई चार्जिंग कनेक्शन और वायर जब्त किए गए हैं।
फिलहाल बिजली विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।





