
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के पश्चिम ज़ोन में डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव और एसीपी काकोरी शकील अहमद के निर्देश पर दुबग्गा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
रात के समय ई-रिक्शा, चार पहिया व अन्य वाहनों को रोककर ड्राइवरों व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने इलाके में शांति व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी।
निरीक्षण का नेतृत्व कर रहे थे थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी
थाना दुबग्गा के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज आम्रपाली दुबग्गा कुलदीप यादव अपनी टीम के साथ फील्ड में एक्टिव नजर आए। गश्त के दौरान कई स्थानों पर रुककर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई।
जनता की सेवा में तत्पर, अपराधियों पर पैनी नजर
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह जन सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
यह रात्रि गश्त अभियान शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।





