
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: प्यार और सम्मान बांटने से और बढ़ता है, ये बात प्रख्यात होमियोपैथी चिकित्सक डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी पर सटीक बैठती है, वो जिस प्रकार समाज में सराहनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करते रहते हैं, उसी प्रकार देश विदेश में बड़े मंचों से इनको सम्मानित किया जाता है।
उसी क्रम में गोवा के फाइव स्टार होटल डब्ल्यू.जे नॉर्थ मैरियंट होटल, में इंटरनेशनल लेवल पर हुए होमियोपैथी रिसर्च समिट, नामक भव्य कार्यक्रम में विश्व के तेज़ गेंदबाज ब्रिट ली, तथा देश के महान क्रिकेटर सुनील गवास्कर के हाथों डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी, को “इटर्नल फ्लेम ऑफ होमियोपैथी” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
बर्नेट कम्पनी द्वारा अयोजित हुए इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री प्रमोद सामंत ने किया। साथ ही कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व के तेज़ गेंदबाज ब्रिट ली, तथा देश के महान क्रिकेटर सुनील गवास्कर, उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि मशहूर सिंगर अल्ताफ रज़ा, के अलावा कई सेलेब्रिटी के साथ साथ अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी इतने सम्मान हासिल करके सिर्फ़ लखनऊ का ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश का नाम लगातार रोशन कर रहे हैं।डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी को इनकी बेहतरीन कार्यशैली की वजह से देश भर में कई जगहों पर सैकड़ों बार सम्मानित किया जा चुका है।
इसी के साथ साथ, जर्मनी, स्विटजरलैंड, पेरिस, फ्रांस, थाइलैंड, अंडमान निकोबार, मलेशिया, दुबई, रशिया, में पहले ही सम्मानित हो चुके हैं।ये सफ़र यहीं तक नहीं रुक रहा है, पूरे देश के लिए ग़ौरव की बात ये है कि डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी को आने वाले वर्ष 2026 में ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, अलमाटी, वियतनाम, बाली, में भी सम्मानित होने का निमंत्रण मिल चुका है।
इसी के साथ 2027 में अमेरिका में भी सम्मानित होने का न्योता मिल चुका है।ये बात बड़े ही हर्ष की है, जोकि सिर्फ़ आदर्श त्रिपाठी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए हर्ष की बात है।





