
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: समाजवादी पार्टी की युवा नेता पूजा शुक्ला ने तमाम राजनीतिक दबावों और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के बावजूद लगातार 12वें दिन भी PDA पाठशाला का संचालन जारी रखा।
पूजा शुक्ला का कहना है कि यह पाठशाला बच्चों को शिक्षित करने का अभियान है, न कि कोई अपराध। उन्होंने स्पष्ट कहा, “अगर बच्चों को पढ़ाना अपराध है, तो मैं यह अपराध बार-बार करूंगी।”
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ और अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज की गई एफआईआर राजनीति से प्रेरित है।
पूजा शुक्ला ने बताया कि PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) पाठशाला का मकसद वंचित समुदाय के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना है।
यह पाठशाला लखनऊ के एक प्राथमिक विद्यालय में चलाई जा रही है और पूरी तरह संविधान के दायरे में है। पूजा ने इसे “सामाजिक क्रांति की शुरुआत” बताया और कहा कि यह अभियान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।
FIR के बावजूद पूजा शुक्ला का डटकर खड़े रहना और शिक्षा को लेकर उनकी पहल चर्चा का विषय बनी हुई है।





