
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आज लखनऊ विश्वविद्यालय में “यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो, स्वदेशी मेला-2025” का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष, भाजपा, लखनऊ श्री आनंद द्विवेदी, अभियान संयोजक एवं व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अभिषेक खरे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करना है। उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनता से अपील की कि इस दिवाली वे अपने नजदीकी और स्वदेशी उत्पादों से खरीदारी करें, ताकि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिले।



