
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित खुद सड़क पर उतरे और बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोककर समझाइश दी। उन्होंने चालान काटने की बजाय इन लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन की अहमियत बताई।
मां-बाप की पीड़ा का दिया उदाहरण
डीसीपी दीक्षित ने बिना हेलमेट सवारों से बातचीत करते हुए कहा कि जब कोई बेटा सड़क हादसे में घायल या मौत का शिकार हो जाता है, तो उसके माता-पिता किस कदर तड़पते हैं, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
बिना चालान दी समझाइश
कमलेश दीक्षित ने बाइक चालकों को बिना चालान किए चेतावनी दी और कहा कि हेलमेट पहनना सिर्फ नियम नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने जीवन की कीमत समझें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
इस तरह की संवेदनशील पहल से न केवल नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि सड़क हादसों में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।





