
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने मंगलवार को मुंशी पुलिया चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट पहनने की अपील की और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कहा,
“जिस तरह आप अपने मोबाइल की सेफ्टी के लिए कवर लगाते हैं, उसी तरह आपकी जिंदगी की सेफ्टी के लिए हेलमेट जरूरी है।”
उन्होंने सड़क पर बिना हेलमेट चल रहे चालकों को समझाया और सड़क सुरक्षा का महत्व बताया। साथ ही यह भी कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए जरूरी है।
यह अभियान लखनऊ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा है। डीसीपी ने जनता से अपील की कि सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।





