
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: मड़ियांव थाना क्षेत्र के अजीज नगर चौकी अंतर्गत दबंगों की दबंगई अपने चरम पर है। घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
पीड़ित व्यक्ति कल से अजीज नगर चौकी के चक्कर लगा रहा है, लेकिन न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही मेडिकल जांच करवाई गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को जानबूझकर टाल रही है, जिससे दबंगों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं।
पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है और सवाल उठाया है कि जब सीसीटीवी सबूत मौजूद है, तब भी कार्रवाई में देरी क्यों?





