
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ के चौक इलाके में आज 5 अगस्त 2025 को एक युवक 700 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। युवक की पहचान अनुज चौधरी के रूप में हुई है, जो एक कारखाने में कार्यरत था।
इस घटना की जानकारी सर्राफ एसोसिएशन द्वारा चौक पुलिस को दी गई। सर्राफ एसोसिएशन के महासचिव विनोद माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।





