
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्लासियो मॉल में हुई एक मारपीट की घटना ने लोगों का ध्यान खींचा है। मॉल के अंदर सुरक्षाकर्मियों और कुछ अन्य लोगों द्वारा एक कार में बैठे लोगों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग एक कार के साथ तोड़फोड़ कर रहे हैं और उसमें बैठे लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। यह घटना मॉल के अंदर हुए एक गोलीकांड के बाद की बताई जा रही है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है, और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



