
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: तेज़ बारिश के दौरान राजधानी लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला वार्ड, पुल गुलाम हुसैन क्षेत्र के हालात बेहद खराब हो जाते हैं।
यहाँ जलभराव इस कदर हो जाता है कि लोग अपने ही घर छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। नालियों और सीवर का गंदा बदबूदार पानी घरों के अंदर तक भर जाता है। बारिश रुकने के बाद भी कीचड़ और गंदगी घरों व गलियों में बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या दशकों पुरानी है, लेकिन कभी न नगर निगम, न पार्षद और न ही विधायक ने इसका स्थायी समाधान निकाला। चाहे क्षेत्र में सपा के जनप्रतिनिधि रहे हों या बीजेपी के, हालात जस के तस बने हुए हैं।
लोगों का आरोप है कि ज़िम्मेदारों की लापरवाही की वजह से अब उन्हें अपने मकान और दुकान तक बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
कश्मीरी मोहल्ला वार्ड, पुल गुलाम हुसैन के लोग लगातार इस बदहाली से परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही।
स्थानीय लोगो ने वहा के हालात की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल।




