
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। एसपी (सीबीसीआईडी) मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है।
बताया जा रहा है, कि घटना पुलिस लाइन स्थित आवास की है, जहां एसपी अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी ने घर के पंखे से लटककर आत्महत्या की।मुकेश प्रताप सिंह सीबीसीआईडी में तैनात हैं।
पत्नी की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
यह घटना पुलिस विभाग के भीतर मानसिक दबाव और पारिवारिक तनाव की गंभीरता की ओर भी इशारा करती है।





