
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ के चारबाग स्थित केकेसी कॉलेज के बाहर मंगलवार को सड़क पर उस समय अफरातफरी मच गई जब दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर जबरदस्त मारपीट हो गई। लात-घूंसे चलते देख अन्य छात्रों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक मामला बिगड़ चुका था और सड़क पर जाम लग गया।
आए दिन होता है हंगामा
केकेसी और केकेबी कॉलेज के बाहर आए दिन छात्रों के बीच झगड़े और हंगामे की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
पुलिस पहुंची, छात्र फरार
घटना की सूचना मिलते ही लोको पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों छात्र मौके से फरार हो गए।
बिना नंबर प्लेट बुलेट बनी खतरा
इसी दौरान सड़क किनारे बिना नंबर प्लेट की एक बुलेट मोटरसाइकिल भी दौड़ती देखी गई। यह गाड़ी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना सड़क पर दौड़ रही थी, जो कि किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
प्रशासन की अनदेखी
सड़क पर बिना नंबर की गाड़ियों के संचालन से साफ जाहिर होता है कि पुलिस, ट्रैफिक और परिवहन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जो कि आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
पुलिस ने की पूछताछ
घटना के बाद SI अजय भारती और सिपाही सचिन सरोज मौके पर पहुंचे और मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि छात्रों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।





