
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: बागपत की जिलाधिकारी IAS अस्मिता लाल ने भ्रष्टाचार के आरोपों में ACMO डॉ. दीपा सिंह को निलंबित करने की सिफारिश प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन को भेजी थी। लेकिन निलंबन की कार्रवाई तो दूर, स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. दीपा सिंह को बड़ा इनाम देते हुए रामपुर जिले का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) नियुक्त कर दिया।
इस फैसले से न केवल जिला प्रशासन बल्कि आम जनता भी हैरान है। अस्मिता लाल द्वारा भेजी गई सिफारिश पर कोई कार्रवाई न होने और उल्टे पदोन्नति दिए जाने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।




