
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: भोजपुरी गायक और बीजेपी नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को उनके घर पहुंचने पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति सिंह रोते हुए अपनी आपबीती बता रही हैं। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि SHO ने उन्हें धमकी दी है। ज्योति ने कहा, “मैं अपने पति पवन सिंह के घर आई हूं। पवन सिंह ने मेरे खिलाफ FIR दर्ज की है। हम पुलिस के कहने पर यहां आए थे, क्योंकि उन्होंने कहा था, ‘भाभी, आप जाइए, देखते हैं कौन आपको निकालता है?’ मैं उनकी पत्नी के रूप में यहां आई हूं, लेकिन देखिए, पुलिस वाले मुझे लेने आए हैं।”




