
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (राजू गुट) ने जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ों किसान अपनी 31 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम पहुंचे और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान माहौल को देखते हुए एसीपी, इंस्पेक्टर हजरतगंज समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा ताकि किसी भी स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।
प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिनमें:
- अवैध रूप से जानवरों को पकड़ने,
- गृहकर (हाउस टैक्स) में अनियमितता,
- कुकरैल नदी में लगातार फैल रही गंदगी,
- और किसानों की जमीनों को अवैध रूप से प्राइवेट बिल्डरों को सौंपने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
धरना स्थल पर किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
राजू गुप्ता ने कहा,
“किसानों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी।”
वहीं प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक वार्ता का आश्वासन दिया है और संबंधित विभागों को जांच के निर्देश दिए हैं।





