
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है, जिससे उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। आजम खान के वकील मोहम्मद खालिद ने बताया कि सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है और अब उनके खिलाफ कोई मुकदमा शेष नहीं है।
उन्होंने कहा, “आज क्वालिटी बार मामले में भी जमानत हो गई है। एक-दो दिन में आजम खान जेल से बाहर आ जाएंगे।”




