
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अयोध्या/लखनऊ: राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और respected व्यक्तित्व विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अयोध्या और राम भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा कि “विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी का जीवन धार्मिक और सामाजिक मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उनका जाना अपूरणीय क्षति है।”
राम मंदिर आंदोलन और ट्रस्ट से जुड़े कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलियों का सिलसिला जारी है।





