
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: 3 सितंबर 2025, बुधवार को लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र के मोअज्जम नगर में JSI, UNICEF, और KGMU के सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘रेडियो KGMU गूँज’ के संयुक्त तत्वावधान में रूटीन इम्यूनाइजेशन (RI) पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन रेडियो KGMU गूँज के अधिशासी अधिकारी डॉ. के. के. सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम में रेडियो KGMU गूँज की ओर से प्रश्नोत्तरी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। KGMU के सर्जरी विभाग द्वारा डॉ. आस्था और डॉ. ऐश्वर्या के नेतृत्व में एक हेल्थ कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाई। साथ ही, KGMU पैरामेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रूटीन इम्यूनाइजेशन के महत्व को समझाया। रेडियो स्टेशन हेड शालिनी गुप्ता और RJ अभिषेक शर्मा ने इन्फोटेनमेंट के जरिए लोगों को टीकाकरण के फायदों के बारे में जागरूक किया।

सआदतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की ओर से बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। JSI से डॉ. आशीष मौर्य (स्टेट लीड), शगुन त्रिपाठी (प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर), UNICEF से डॉ. दानिश खान (SBCC स्पेशलिस्ट), डॉ. मनोज शुक्ल (जनरल मैनेजर RI), डॉ. आयुष गुप्ता (SIO UP), डॉ. अमिताभ (DIO), डॉ. तौहीद (MOIC सआदतगंज), डॉ. गीतांजली सिंह (MOIC टूड़ियागंज), और रेडियो KGMU गूँज से शालिनी गुप्ता, RJ अभिषेक, RJ अक्षिता, और SE दीपक दीक्षित मौजूद रहे।





