
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के बाजार खाला थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 28 सितंबर 2025 को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना बाजार खाला की टीम ने इंदिरा गांधी छात्रावास भदेवा और टिकैतगंज स्थित वी-मार्ट का दौरा किया।

टीम ने बालिकाओं को सरकारी योजनाओं, साइबर सेल, और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 112, 1076, 1930 के साथ-साथ यूपी कॉप ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जागरूक किया।

इस अभियान में मिशन शक्ति टीम की ओर से महिला उप निरीक्षक नीरू यादव, महिला हेड कांस्टेबल अर्चना, महिला कांस्टेबल करिश्मा सरोज, ज्योति, सुमन, बबिता, कांस्टेबल आशीष कुमार और कांस्टेबल देवनारायण उपस्थित रहे।



