
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आगामी 25 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे शहर में उत्साह का माहौल है।
लगभग 17 महीने बाद अपने शहर लौट रहे शुभांशु शुक्ला के स्वागत के लिए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर भव्य तैयारी की जा रही है।
उनके स्वागत में जहां कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे, वहीं स्कूलों के सैकड़ों बच्चे भी हाथों में तिरंगा लेकर उनका जोश के साथ स्वागत करेंगे।
यह दौरा शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन से जुड़ी तैयारियों के बीच लखनऊ में उनके परिवार और शहरवासियों के साथ जुड़ाव को और मजबूत करेगा।





