
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: आशियाना थाना क्षेत्र की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी सुनियोजित तरीके से घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस ने गिरोह के पास से सफेद और पीली धातु के आभूषणों के साथ नग-जड़े जेवरात बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरोह का सरगना सुधीर कश्यप है, जिसके खिलाफ लगभग 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य इंस्टाग्राम पर बने एक ग्रुप ’99’ के जरिए आपस में जुड़े हुए थे और वहीं से चोरी की योजनाएं बनाते थे।
पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।





