
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने अपने 34वें स्थापना दिवस को हाईकोर्ट लखनऊ इकाई, अधिवक्ता परिषद अवध की उपस्थिति में भव्य रूप से मनाया। यह आयोजन उच्च न्यायालय लखनऊ के महामना सभागार में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विपिन कुमार त्यागी उपस्थित रहे। समारोह में अवध बार एसोसिएशन के कई वरिष्ठ सदस्यों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर अवध बार की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

आयोजन में अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने संगठन के गौरवशाली इतिहास और विधि क्षेत्र में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। यह समारोह अधिवक्ताओं के बीच एकता और उनके पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।





