
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर धार्मिक आयोजनों और कथावाचकों की बढ़ती फीस को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा,
“आजकल कई कथावाचक हैं जो 50 लाख रुपये तक लेते हैं। किसी की हैसियत है कि वो धीरेंद्र शास्त्री को अपने घर बुला सके? कथा के नाम पर अंडर टेबल पैसा लिया जाता है।”
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए आगे कहा, “आप लोग खुद पता लगवा लीजिए कि धीरेंद्र शास्त्री की फीस कितनी होगी।”
अखिलेश के इस बयान को धार्मिक आयोजनों में बढ़ती व्यावसायिकता और कथावाचकों की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है।





