
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: SC/ST एक्ट के तहत दर्ज एक फर्ज़ी मामले में झूठी शिकायत करने वाले अधिवक्ता को कोर्ट ने कड़ी सज़ा सुनाई है। लखनऊ स्थित ADJ SC/ST कोर्ट ने आरोपी अधिवक्ता को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाते हुए उस पर जुर्माना भी ठोका है। यह फैसला थाना विभूतिखंड में दर्ज एक मामले में सुनाया गया।
मामले की जांच तत्कालीन ACP विभूतिखंड राधा रमण सिंह ने की थी, जिन्होंने गहन विवेचना कर मामला फर्ज़ी पाया। अदालत ने माना कि अधिवक्ता ने जानबूझकर SC/ST एक्ट का दुरुपयोग करते हुए बेगुनाह को फंसाने की कोशिश की, जो कानून की भावना के खिलाफ है।
कोर्ट के इस फैसले को न्यायिक सख्ती और कानून के दुरुपयोग के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।





