
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवा अधिवक्ता पवन सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। यह पूरी घटना तहसील परिसर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो बेहद हृदयविदारक है।
करीब 25 वर्षीय अधिवक्ता पवन सिंह तहसील परिसर में सामान्य रूप से चलते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन कुछ ही सेकंड में वे अचानक ज़मीन पर गिर पड़े और बेसुध हो गए। साथ मौजूद अधिवक्ताओं और स्टाफ ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सावधानी: यह घटना का वीडियो बेहद संवेदनशील है, जिसे कमजोर दिल वाले न देखें।
शोक की लहर:
इस दुखद घटना के बाद तहसील परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। युवा अधिवक्ता की अचानक मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। साथी अधिवक्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मेडिकल जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस और चिकित्सा टीम द्वारा मौत के कारण की पुष्टि के लिए आगे की जांच की जा रही है।




