
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय विवाद और हंगामा खड़ा हो गया जब कुछ प्रधान और अभिभावक स्कूलों के विलय के विरोध में ज्ञापन लेकर पहुंचे।
जैसे ही उन्होंने अपनी बात रखनी चाही, वहां मौजूद एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कथित रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इससे आक्रोशित होकर प्रधान और अभिभावक सभागार में ही धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद एसडीएम और एसीपी ने मोर्चा संभाला और सभी को शांत कराने की कोशिश की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोग एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
इस पूरे घटनाक्रम ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिकारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।





