
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) कानून व्यवस्था (एलओ) और विशेष कार्य बल (STF) प्रमुख अमिताभ यश ने आज कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जुलूसों की व्यवस्था और सुरक्षा का सतत निरीक्षण करने पर जोर दिया।
पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम के माध्यम से जुलूसों की निगरानी की गई। अमिताभ यश ने जनपदीय पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जुलूसों के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।



