
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने एक मुनीम शशिभूषण तिवारी को गिरफ्तार किया, जिसने बैंक का कर्ज चुकाने के लिए 5 लाख रुपये की झूठी लूट की कहानी रची थी। आरोपी ने अपने मालिक को सूचना दी थी कि रास्ते में बदमाशों ने उसकी स्कूटी पर हमला कर 5 लाख रुपये लूट लिए। उसने दावा किया कि बदमाशों ने सिर पर पत्थर मारकर उसकी गाड़ी गिराई और फिर लूट को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सख्त पूछताछ के दौरान आरोपी ने सच्चाई कबूल कर ली। पुलिस ने शशिभूषण तिवारी की निशानदेही पर 5 लाख रुपये बरामद किए और झूठी लूट की साजिश का पर्दाफाश किया।
यह कामयाबी नाका थाने के प्रभारी श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली।



