
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: जेष्ठ माह के पावन अवसर पर मानस नगर में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
इस भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल शामिल हुए। उनके साथ कार्यक्रम अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया और पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी गुड्डू की उपस्थिति भी रही।

भंडारे के दौरान सभी अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना की और जनसेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। स्थानीय जनता ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सद्भाव, सेवा और परंपरा को सशक्त करना था, जिसे सभी उपस्थितजनों ने सराहा।




