
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव के तहत शामली, श्रावस्ती और कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षकों (SP) को हटाया गया है।
नई तैनातियों के अनुसार:
- श्रद्धा नरेंद्र पांडे को कानपुर देहात का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- राहुल भाटी को श्रावस्ती का एसपी नियुक्त किया गया है।
- नरेंद्र प्रताप सिंह को शामली का नया एसपी बनाया गया है।
- वहीं प्रवीण रंजन सिंह को नोएडा का डीसीपी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।





