
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ में यूपी पुलिस को और सशक्त बनाने के लिए योगी सरकार ने पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और जिलों में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी-112 के बेड़े को मजबूत किया गया है। इसी के तहत शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक को डायल 112 के उपयोग के लिए 42 नए इनोवा क्रिस्टा वाहन सौंपे गए।
इन वाहनों को लखनऊ में डीलर एडीएलडी टोयोटा के सीओ के.एल. बाला सुब्रह्मण्यम, जीएम एस.पी. दुबे और सरकारी प्रबंधक अंतरिक्ष श्रीवास्तव ने डायल 112 के पुलिस उपाधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव को सौंपा। यह कदम पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।




