
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: अलीगंज में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय छात्र का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीड़ित छात्र का दावा है कि अपहरणकर्ताओं ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और उसे गेमिंग स्कैम में फंसाने की धमकी देकर जेल भेजने की बात कही।
छात्र ने बताया कि बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, उससे फीस की रकम छीन ली और दो लाख रुपये की मांग की। घटना के बाद पीड़ित की मां ने अलीगंज थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस अपहरणकर्ताओं की पहचान और उनके मकसद का पता लगाने में जुटी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।



