
वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। नए आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नए जिलों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नीचे देखें तबादला सूची:
- अनूप कुमार को संयुक्त निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार नियुक्त किया गया है।
- यमुनाधर चौहान को एडीएम (नगर), आगरा बनाया गया है।
- रामकेश सिंह को प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी दी गई है।
- गरिमा सिंह को अपर जिलाधिकारी, अमरोहा नियुक्त किया गया है।
- राकेश कुमार पटेल को अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल बनाया गया है।
- दिग्विजय प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी, कासगंज के पद पर तैनात किया गया है।
- राजेंद्र बहादुर को नगर मजिस्ट्रेट, इटावा बनाया गया है।
- अम्बरीश कुमार बिंद को अपर आयुक्त, मेरठ मंडल नियुक्त किया गया है।
- संदीप कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी, रामपुर के पद पर भेजा गया है।
- रेशमा सहाय को उप जिलाधिकारी, कन्नौज बनाया गया है।
- रेणुका दीक्षित को उप जिलाधिकारी, इटावा नियुक्त किया गया है।
इन तबादलों को प्रशासनिक कार्यों में सुधार और सुचारु संचालन के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।





