
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) आईपीएस राजीव कृष्ण से गुरुवार को भारतीय सेना की मध्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एवीएसएम, एसएम नवीन सचदेवा ने पुलिस मुख्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस बैठक के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सेना और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, सामरिक महत्व के विषयों और राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक के अंत में DGP राजीव कृष्ण ने लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा को उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
यह मुलाकात रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में सेना-पुलिस सहयोग को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।





