
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के संविलियन विद्यालय रतिभानपुर में शिक्षा की गरिमा तब शर्मसार हो गई, जब आरोप लगे कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने ऑफिस में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर उतारकर स्टोर में फेंक दी।
जैसे ही यह खबर फैली, ग्रामीणों में गुस्से का ज्वालामुखी फूट पड़ा। सैकड़ों लोग स्कूल में घुस गए और प्रधानाध्यापक से जवाब-तलब शुरू कर दिया। आरोप है कि बहस के दौरान प्रधानाध्यापक ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

ग्रामीणों ने इस पूरे हंगामे का वीडियो और ऑडियो सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर लिया। ये क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान और आक्रोशित हैं।

गांव के लोगों का कहना है – “अगर शिक्षा के मंदिर में बैठा गुरु ही जातिसूचक गालियां देगा, तो वह बच्चों को क्या शिक्षा देगा?”
पीड़ित पक्ष ने थाना सिकंद्राराऊ में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। देखना हुआ कि प्रशासन प्रधानाध्यापक पर क्या कार्रवाई करता है।





