
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखीमपुर खीरी: गांधी विद्यालय के सामने स्थित मार्केट में दुकान का एग्रीमेंट खत्म होने के बाद ट्रस्टी और दुकानदार के बीच जमकर विवाद हो गया। घटना में ट्रस्टी आनंद मोहन त्रिवेदी और उनके पुत्र देवाशीष त्रिवेदी पर दुकानदार के साथ मारपीट का आरोप लगा है।
सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्टी पिता-पुत्र ने दुकानदार से दुकान खाली करने की बात कही, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुकानदार को गिराकर पीटते हुए देखा जा सकता है।
जानकारी यह भी मिली है कि कुछ दिन पहले ट्रस्टी ने बिना नोटिस दिए दुकान में ताला लगवा दिया था, जिसे दुकानदार ने पुलिस की मदद से खुलवाया था।
मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।



